टाटीसिलवे (रांची) : अज्ञात चोर ने बीती रात टाटीसिलवे थाना अंतर्गत ग्राम पुराना चतरा गंगाघाट रेलवे ब्रिज के समीप स्थित निवासी झारखंड सशस्त्र पुलिस अनिल महतो पिता खेदुराम महतो का मारुति ईको वैन रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच01ईएस-6115) घर के आंगन से चोरी की। चोरी की घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।
सीसीटीवी फुटेज पर एक युवक दिखाई दे रहा है जो रात को 12ः21 बजे करीब आराम से आंगन में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद मास्टर चाबी से मारुति वैन के गेट का लॉक खोलकर वैन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में वैन मालिक ने अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जवान सीएम का कांस्टेबल बताया जाता है। अभी हवलदारी का ट्रेनिंग जैप 2 टाटीसिल्वे में कर रहा है।










