राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 21 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
रांची: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार के एक बार फिर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने झारखंड के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है। अब 21 जून तक राज्य के सभी विद्यालय बंद रहेंगे और 22 जून को सभी स्कूल खुलेंगे। बढ़ती गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
दो बार बढ़ाई गई छुट्टियां
बता दें कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य की सभी स्कूल 19 जून को खुलने वाली थी, लेकिन बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर 21 जून तक स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि केजी से क्लास आठवीं तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं क्लास 9 से 12 तक की क्लास सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगी। राज्य में संचालित सभी कोटि के स्कूलों में यह आदेश लागू रहेगा। राज्य में भीषण गर्मी की वजह से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग दो बार स्कूलों को बंद करने का आदेश तीन-तीन दिनों के लिए जारी कर चुका है। पहला आदेश 11 जून को तो दूसरा 14 जून को जारी किया गया था।
ये भी पढ़ें :- मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी










