धनबाद : पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामबोल सिंह की लू लगने से कल मौत हो गई थी। धनबाद पुलिस लाइन में जवान को दी गई श्रद्धांजलि। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, सार्जेंट दीपक कुमार के द्वारा सलामी दी गई। श्रद्धांजलि सभा में उनके परिजन भी मौजूद थे। शव को उनके पैत्रीक गांव बिहार के मुंगेर ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि धनबाद के पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात रामबोल कुमार को 17 जून को पुलिस लाइन के मेन द्वार पर ड्यूटी लगाई गई थी। जिसके बाद अचानक से गर्मी की वजह से लू लग गई। आनन-फानन में राम बोल कुमार को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों कहा कि उनकी मौत लू लगने के कारण हुई।
पुलिस लाइन में पुलिस एसोसिएशन के द्वारा मृतक के परिजन को 25000 रुपए सहायता राशि के रूप में मदद दी गई। साथ ही उनके परिजन को सरकारी प्रक्रिया के तहत जो भी सहायता होगी उनको दिलाने का आश्वासन भी दिया गया।










