गिरिडीह : आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को परिसदन भवन के सभाकक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने की। बैठक में डुमरी विधानसभा के उपचुनाव पर चर्चा हुई।
इस दौरान उपस्थित आजसू के नेता व कार्यकर्ताओं ने चुनाव समेत कई अन्य मुद्दे पर चर्चा की। इस बाबत जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने कहा कि 22 जून को आजसू पार्टी स्थापना दिवस मना रही है। इस स्थापना दिवस को पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। 22 जून को डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार के विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुट गई है। बैठक के दौरान कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया।










