रांची : सरकार की नई शिक्षा नीति के खिलाफ झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के द्वारा समायोजन सहित अन्य मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों का कहना है कि सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत 10$2 प्लस टू में पढ़ रहे बच्चों को समायोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके कारण उन बच्चों के साथ-साथ हम शिक्षकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अगर महाविद्यालयों में पढ़ाई बंद हो जाएगा, तो हम अनुबंधित शिक्षक लगभग 5000 शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ जो बच्चे इस महाविद्यालय में पढ़कर पार्ट टाइम जॉब करते हैं उनके लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।










