चतरा -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज चतरा को करोड़ों रुपए की योनजाओं की सौगत दी है और 14 करोड़ छह लाख की लगात से बनी 42 योजनाओं का शिलान्यास हुआ है। साथ ही चतरा जिले के लिए 363 करोड़ 20 लाख 23 हजार की लगात से 173 विकास योजनाओं की भी शुरुआत की गयी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, इस वक्त मौसम ऐसा है कि सड़क पर सन्नाटा है। पर्यावरण परिवर्तन इतना बिगड़ चुका है कि अंदाजा लगाया नहीं जा सकता है। सरकार एक बार फिर आपके दरवाजे तक पहुंचने की योजना बना रही है.
स्थानीय लोगों की सरकार प्रति उम्मीद
लोगो ने कहा सरकार एयर कंडीशन कमरे में बैठ कर काम करती है। और इन इलाकों में स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि रात में कई जगहों पर दवा की दुकानें बंद हो जाती है। सरकार पंचायत स्तर पर दवा की दुकान खोलने की इजाजत दे .और साथ ही गर्मी बहुत है औऱ कई लोग बहुत दूर से आये हैं,यहां डर भय और भूख अपना पैर पसार रहा था, लेकिन अब हालात बदले हैं। तो वही हेमंत सोरेन ने लोगो को वादा किया सभी योजनाओ का लाभ आप सब मिलेगा.और पहली शुरुआत चतरा में कि की गयी है। मैं नहीं चाहता कि आपको ज्यादा वक्त न लगे।
ये भी पढ़ें :- नई शिक्षा नीति के खिलाफ अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने राजभवन के सामने दिया धरना










