भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी कि ‘रॉ’ ने नया प्रमुख नियुक्त किया जा रहा है। आईपीएस के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया जाएगा। रवि सिन्हा सामंत कुमार गोयल की जगह लेने वाले हैं जिनका कार्यकाल 30 जून 2023 को पूरा हो रहा है। मूल रूप से रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर के रहने वाले हैं उन्होंने 1988 में यूपीएससी परीक्षा पास की।
सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत रह चुके- रवि सिन्हा
ऑपरेशन मैन के नाम से मशहूर है वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा.छत्तीसगढ़ कैडर 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत रह चुके है.बता दें कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की स्थापना 21 सितंबर 1968 में की गई थी जिसका मुख्य काम विदेशी खुफिया जानकारी,आतंकवाद का मुकाबला एवं भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह देना है.
ये भी पढ़ें :- धनबाद: गड़ा मुर्दा बना परिवार का सहारा, 6 लाख के साथ मिला पेंशन की राशि










