भुरकुंडा (रामगढ़) : भुरकुंडा में प्रदूषण से 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद भदानीनगर के ग्रामीण आक्रोश हो गए। आक्रोशितों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि भुरकुंडा का रेलवे स्टेशन पर कोयला साइडिंग से लाखों लोग परेशान हैं। जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साइडिंग को बंद करने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाया गया। कोयले की डस्ट से अनेकों प्रकार की बीमारियां हो रही है। खेती नष्ट हो रही है। कोयले की डस्ट से जनता परेशान हैं, जिसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र और लालसोट क्षेत्र में ग्रामीण एकजुट हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।










