राची के विश्वविद्यालयों के अंतर्गत 62 डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद किए जाने के बाद कोल्हान के 550 राज्य करीब 5 हजार शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। जिसको लेकर सोमवार को इंटर कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने मोर्चा निकाला और इंटरमीडिएट शिक्षक संघ के बैनर तले राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियो डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरु करने की मांग कर रहे है.बता दे कि वे एक महीने से इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.
वैकल्पिक रोजगार के लिए आवश्यक आदेश की मांग -शिक्षकेतर कर्मचारी
शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी ने बताया-उनलोगों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द उनके भविष्य को लेकर फैसला होगा,लेकिन डिग्री कॅालेजों में इंटर में नामांकन पर रोक लगा दी गई। जून माह खत्म होने को है। जून माह खत्म होने को है। अगर इस माह में कोई व्यवस्था नहीं हुई तो जुलाई में कॉलेज खुलने पर पूर्णतः भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इंटरमीडिएट शिक्षकों-शिक्षकेतर कर्मियों के लिए नामांकन व वैकल्पिक रोजगार के लिए आवश्यक आदेश जल्द से जल्द जारी किया जाए अथवा उन्हें कहीं समायोजित किया जाए जाने की मागं कर रही है.
ये भी पढ़ें :- पानी की तलाश में जंगल से भटक कर गांव पहुंचा हिरण की कुत्ते ने ले ली जान










