बोकारो : बोकारो जिले के बोकारो थर्मल ताप विद्युत नगरी में सरकार के द्वारा 75 प्रतिशत स्थानीय नियोजन नीति नजर नहीं आती है। बाहर से आये कम्पनियां और ठेकेदार सरकार के आदेश को दरकिनार कर अपने तरीके से बाहर के मजदूरों को लाकर कार्य करवाती है और यहां के मजदूरों को अनदेखा करती है। उक्त बातें जिला परिषद सहजादी बानो ने कही।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज सुबह से ही 75 प्रतिशत नियोजन नीति लागू करने और स्थानीय को रोजगार के सवाल पर ढोल नागाड़ों के साथ डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य गेट को जाम कर दिया। वहीं स्थानीय प्रबंधन और प्रशासन के द्वारा दस दिनों का समय मांगने के बाद गेट जाम आंदोलन को समाप्त किया गया।










