गिरिडीह : जिला में 22 जून को जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस किया। कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री अनपूर्णा देवी और बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जेपी नड्डा के कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। पहले जो कार्यक्रम 22 जून को दोपहर 2 बजे था वो कार्यक्रम अब 22 जून को सुबह 10 बजे गिरिडीह के झंडा मैदान में होगा।
गिरिडीह हवाई अड्डा का रनवे छोटा होने के कारण जेपी नड्डा ओडिशा से रांची आएंगे और रांची से हेलीकॉप्टर से गिरिडीह हवाई अड्डा आएंगे। उसके बाद वो सभा स्थल में पहुँचेंगे। वहीं मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धि को गिनाया गया।










