Wednesday, February 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

2000 के नोट बदलने के लिए अब बैंक जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे हो जाएगा आपका काम

ऐमजॉन घर से ले जाएगा पैसा

June 22, 2023
in National, Top News
2000 note
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : अगर आपके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं और आप भी बैंक जाने के झंझट में अब तक उसे बदलवा या फिर जमा नहीं करवा पाएं हैं तो आपके लिए जरूरी काम की खबर है। अब आपको 2000 रुपये का नोट बदलने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमजॉन ऐसे लोगों के लिए जबरदस्त ऑफर दे रहा है। ऐमजॉन आपको घर बैठे 2000 रुपये का नोट बदलने का मौका दे रही है। ऐमजॉन के इस ऑफर के तहत यूजर्स 2000 रुपये का नोट अपने ऐमजॉन पे बैलेंस में जमा करवा सकते हैं। ई कॉमर्स कंपनी का कहना है कि उनके इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो नोट बदलवाने के लिए बैंक नहीं जा पा रहे हैं।

लोगों की परेशानी को देखते हुए कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के ग्राहक अब कैश ऑन डिलीवरी सेवा के तहत अपना ऐमजॉन पे खाता रिचार्ज करने के लिए 2000 रुपये के नोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने 2000 रुपये का नोट बदलने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह सुविधा शुरू की है। कंपनी ने कहा कि ग्राहक अपने ऐमजॉन पे खाते में एक महीने में 2000 रुपये के नोट समेत अधिकतम 50000 रुपये जमा कर सकेंगे।

डिजिटल लेनदेन के माध्यम से खर्च करने में मिलेगी मदद

घर पर ही ऐमजॉन पे को रिचार्ज करने की सुविधा मिलने से ग्राहकों को 2000 रुपये की राशि डिजिटल लेनदेन के माध्यम से खर्च करने में मदद मिलेगी। अमेजन ने बयान में कहा, “अगर दुकानों पर भुगतान करने के लिए 2000 रुपये के नोट को स्वीकार नहीं किया जा रहा है तो चिंता ना करें। आप अपने अगले कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर पर हमारे एजेंट को वह नोट दे सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी। इस नोट को 30 सितंबर तक बैंक खाते में जमा करना होगा या फिर उसे बैंक में जाकर दूसरे नोट से बदला भी जा सकता है।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.