Sunday, April 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई – जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी प्राधिकृत, शिकायतों पर तुरंत जब्ती और कार्रवाई सुनिश्चित – आमजन के लिए संपर्क नंबर जारी

February 18, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Share on FacebookShare on Twitter

◆ ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु उपायुक्त ने किया आदेश जारी

◆ ध्वनि प्रदूषण से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए पदाधिकारी किए गए प्राधिकृत

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर एक आदेश जारी किया गया है। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय झारखंड रांची द्वारा वाद संख्या W.P. (PIL)No.-1932/2021 Khushilal Mahto & Other Versus State of Jharkhand and Ors. में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु आदेश पारित किया गया है। पारित आदेश के अनुपालन हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा जिले अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं जो आमजनों से प्राप्त शिकायतों पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड, राँची में दायर वाद W.P. (PIL)No.-1932/2021 Khushilal Mahto & Other Versus State of Jharkhand and Ors. में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु पारित आदेश में मुख्यतः रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक बिना अनुमति के किसी भी लाउडस्पीकर/डीजे/साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे को बिस्तरो की संख्या/क्षमता की परवाह किए बिना मौन क्षेत्र (Silence zone) मानने, सार्वजनिक स्थानो पर शोर परिवेशी शोर स्तर से 10dB (A) से अधिक नहीं होने तथा उल्लंघन की किसी भी शिकायत पर ध्वनि प्रवर्धन उपकरण, सार्वजनिक संबोधन प्रणाली आदि को तुरंत जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करने तथा शोरगुल सबधी शिकायतों को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबरो संहित जिलावार अधिसूचना जारी करने, साथ ही मोबाइल पी.सी.आर. वैन के नंबरो का प्रकाशन करने संबंधी न्यायादेश पारित किया गया है।

उक्त न्यायादेश के अनुपालन हेतु उपायुक्त द्वारा जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं, जिसे आवश्यकता अनुसार संपर्क करते हुए शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। आमजनों के सुविधा के लिए जिला स्तर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम को प्राधिकृत किया गया है जिनका संपर्क संख्या 9470580770 है। अनुमंडल स्तर पर शिकायतों के निवारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, मोबाइल नंबर 7903796154, अनुमंडल पदाधिकारी रंका मोबाइल नंबर 9534102095 तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, मोबाइल नंबर 7763988693 उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड एवं अंचल स्तर पर भी उनके मोबाइल नंबर सहित पदाधिकारी प्राधिकृत किए गए हैं, जिसमें सफी आलम अंचल अधिकारी गढ़वा एवं डंडा, 9560163463, यशवंत नायक अंचल अधिकारी मेराल, 9931345485, जयशंकर पाठक, अंचल अधिकारी, डंडई, 7667790569, कनक, अंचल अधिकारी, मझिआंव, 8825132012, राकेश सहाय, अंचल अधिकारी, कांडी, 8340607105, राजेश कुमार, अंचल अधिकारी, बरडीहा, 8709317115, शम्भु राम, अंचल अधिकारी, भवनाथपुर, 8986746021, विकास कुमार, अंचल अधिकारी, नगर उंटारी, 8789822965, प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी, केतार, 8210278469, विमल कुमार सिंह, अंचल अधिकारी, धुरकी, 9113133616, सतीश भगत, अंचल अधिकारी सगमा, 8827392626, खगेश कुमार, अंचल अधिकारी विशुनपुरा, 8210876160, विकास पाण्डेय, अंचल अधिकारी, रमना, 9931862469, गौतम लकड़ा, अंचल अधिकारी, खरौंधी, 9162155686, शिवपूजन तिवारी, अंचल अधिकारी, रंका, 8287464968, अनील रविदास, अंचल अधिकारी, रमकंडा, 6299319856, उमेश्वर यादव, अंचल अधिकारी, चिनियां, 8789881829, राकेश भूषण, अंचल अधिकारी, भंडरिया, 9934102219 तथा अमित कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बड़गड़, 8340546057 को प्राधिकृत किया गया है। साथ ही अनुमंडल स्तरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी प्राधिकृत किया गया है जिसमें नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा 9113195512, रोहित रंजन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका, 9871154376 एवं सत्येन्द्र नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर, 9631584608 हैं। जबकि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए PCR प्रभारी संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक, मोबाईल नं०- 9955477275 को प्राधिकृत किया गया है। उपायुक्त श्री यादव द्वारा उपरोक्त सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त सभी पदाधिकारी ध्वनि प्रदूषण से संबंधित आमजनों से शिकायत प्राप्त होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में नियमानुसार समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

Related Posts

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026
जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Jharkhand

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.