Jharkhand Weather : लंबे समय से गर्मी का सितम झेल रहे लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। अच्छी खबर यह है कि झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अब प्रदेश में आज से झमाझम बारिश होगी। पूरे झारखंड में मानसून का विस्तार हो रहा है और आज से ही इसका असर देखने को मिलेगा।
26 जून तक होगी अच्छी बारिश
मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 24 जून से लेकर 26 जून तक अच्छी बारिश होगी। इतना ही नहीं झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार उड़ीसा छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल में भी मानसून की बारिश शुरू हो गई है और ऐसे में उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में मानसून के बादल झारखंड भी पहुंच जाएंगे और झमाझम बरसात शुरू हो जाएगी।
वज्रपात से अब तक कई मौतें
झारखंड में पिछले कई दिनों से वज्रपात की घटनाएं हो रही है और इनमें बताया जा रहा है कि अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पलामू लातेहार कोडरमा गुमला आदि स्थानों से वज्रपात की सूचना मिली है। गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। गढ़वा और चतरा जिले में भी वज्रपात से मौतें हुई है।
ये भी पढ़े :- सीएम ममता, केजरीवाल, महबूबा मुफ्ती सहित कई नेता पहुंचे पटना, कल होगी विपक्ष की मेगा बैठक, देखें दिग्गजों की लिस्ट










