गिरिडीह : चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं इस्कॉन धनबाद के द्वारा गिरिडीह में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की रथ को अपने हाथों से खिंचे।
गिरिडीह के झंडा मैदान से रथ यात्रा की शुरुआत की गई जो पूरे शहर का भ्रमण कर श्याम मंदिर पहुंचा। इस रथ यात्रा को लेकर गिरिडीह के लोगों में उत्साह देखने को मिला। गिरिडीह में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देख स्थानीय लोग भाव विभोर हो गए और भक्ति में लीन दिखे।









