रांची : राजधानी रांची के रातू रोड बिड़ला मैदान में रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए रामलीला आयोग समिति के द्वारा भूमिपूजन का आयोजन किया गया। 5 जुलाई से 9 जुलाई 2023 तक रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम का विवरण
05 जुलाई प्रातः 09 बजे से पूजन आरती
प्रातः 10 बजे से श्री कृष्णानन्द जी महाराज जी का नगर भ्रमण
अपराह्न 03 बजे दीप प्रज्वलन एवं रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
अपराह्न 04 बजे से 06ः30 बजे तक श्री कृष्णानंद जी महाराज (हरिद्वार) के द्वार रामकथा
संध्या 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक अशोक जी महाराज (काशी) द्वारा भव्य रामलीला का मंचन
06 जुलाई से 09 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक पूजन
आरती 12 बजे से 03 बजे तक
विशाल भंडारा अपराह्न 04 बजे संध्या 06ः30 बजे तक
रामकथा संध्या 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक रामलीला का मंचन
10 जुलाई को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष भवेश सिंह, संरक्षक शैलेश्वर दयाल सिंह, संरक्षक डॉ एके लाल, सचिव विजय पांडे, संयोजक राजेश वर्मा, नीरज कुमार, सुधांशु साहा, विकास कुमार, विनय वर्मा, अमित सोनी, आयुष राज वर्मा, बसंत दास, संदीप राना सहित कई लोग उपस्थित रहे।









