सरायकेला खरसावां : जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती एच रोड में अपराधियों का तांडव देखने को मिला। अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का नाम फिरोज खान बताया जा रहा है। यह घटना रविवार की रात 8.30 बजे की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दो की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। वहीं बस्ती के लोगों ने आनन-फानन में फिरोज खान को टाटा मेन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की रात हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि मृतक फिरोज खान का किसी भी तरह का अपराधिक इतिहास नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल बल के साथ मुस्लिम बस्ती पहुंचे और पूरे बस्ती में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपसी वर्चस्व को लेकर यह घटना घटी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फिरोज खान बदमाशों को देख भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फिरोज़ को दौड़ाकर गोली मार दी।










