Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

देवघर में श्रावणी मेला का उद्घाटन : हर-हर महादेव से गूंजा बाबा नगरी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ

मंत्री बादल पत्रलेख ने दुम्मा बॉर्डर पर फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला का किया शुभारंभ

July 3, 2023
in Jharkhand, Top News
देवघर में श्रावणी मेला का उद्घाटन : हर-हर महादेव से गूंजा बाबा नगरी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : विश्व प्रसिद्ध श्रवाणी मेला का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गया। इस बार लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे। गुरु पूर्णिमा के मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने झारखंड, बिहार के दुम्मा बॉर्डर पर फीता काट कर और दीप प्रज्वलित कर श्रावणी मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर झारखंड की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में कई नेता व अधिकारी हुए शामिल

इस मौके पर देवघर विधायक नारायण दास, उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री, डीआईजी सुदर्शन मंडल, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, एसपी सुभाष चंद्र जाट सहित विभाग के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं मौके पर सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेला आयोजन की विधिवत घोषणा की। इसके साथ ही दो महीने तक चलने वाली विश्वव्यापी मेले की शुरुआत हो गयी।

इस बार दो महीने होगा सावन

बताते चलें कि इस वर्ष मलमास को लेकर दो महीने तक सावन होगा। इस दौरान दो बार 15-15 दिनों के लिए मेले का आयोजन किया गया है। वहीं बीच में पड़ने वाले मलमास के महीने में मेला का आयोजन नहीं होगा। इसकी तैयारी भी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। इसे लेकर बीते रविवार को देर शाम सूबे के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कांवरिया पथ सहित अन्य जगहों का निरीक्षण भी किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। वहीं सोमवार को गुरु पूर्णिमा होने के कारण मंदिर प्रांगण में भी कांवरियों की खूब भीड़ दिखी। पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पटा हुआ था।

बोलबम के नारों से गुंजायमान बाबा नगरी

कांवरिया पथ पर भी कावंरियों का पहुंचना शुरू हो चुका है। कुल मिलाकर अब बाबा नगरी बोलबम के नारों से गुंजायमान हो रही है। बताते चलें कि इस बार बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा को बंद करवाकर जलार्पण के लिए अरघा की व्यवस्था की गई है। आज स्पर्श पूजा का अंतिम दिन है।

मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रवेश मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पूजा अर्चना सहित अन्य स्थिति का लिया जायजा

वहीं मंत्री बादल पत्रलेख ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश मार्ग और निकास, सुरक्षा व्यवस्था, पूजा अर्चना करने की व्यवस्था सहित अन्य स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने देवघर जिला प्रशासन और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को हरेक दिन की व्यवस्था पर नजर बनाए रखने की भी हिदायत दी।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”

July 10, 2026
“अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’
Jharkhand

“अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’

July 10, 2026
गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म
Jharkhand

गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म

July 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”
  • “अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’
  • गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.