रांची : रांची पुलिस ने मोबाइल लूट कांड का बुधवार को उद्भेदन किया है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, साथ ही लूटे गए 9 मोबाइल और एक बाइक को जब्त किया है। इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दी।
ग्रामीण एसपी में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को ट्यूशन पढ़कर करीब 7ः00 बजे युवती अपने घर लौट रही थी। उसी क्रम में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हाथ से मोबाइल लूटकर भाग गया। युवती ने इस घटना की शिकायत नामकुम थाना में की थी।
उन्होंने बताया कि रांची एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर नामकुम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को दबोच लिया। दोनों अपराधियों का नाम संजीव कुमार और समीर कुमार है। यह दोनों कोकर का रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधियों से जब पूछताछ की गई तो पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कांड में लूटे गए एक मोबाइल और रांची के अन्य स्थानों से छिनतई की गई 9 अन्य मोबाइल एवं घटना में प्रयोग बाइक को बरामद किया। वहीं पुलिस ने दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।










