Saturday, October 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

कोरोना टीका लेने से दिल का दौरा पड़ने की बात गलत, आईसीएमआर ने अटकलों पर लगाया विराम

July 11, 2023
in National, Top News
कोरोना टीका लेने से दिल का दौरा पड़ने की बात गलत, आईसीएमआर ने अटकलों पर लगाया विराम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : संक्रमण से दिल की धमनियों में ब्लॉकेज हो सकता है, लेकिन कोरोना रोधी टीका लेने से दिल का दौरा पड़ने की बात सरासर गलत है। यह दावा नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अध्ययन के बाद किया है।पहली समीक्षा रिपोर्ट की जानकारी रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं।

इनके पीछे कोरोना टीकाकरण को जिम्मेदार माना जा रहा है। लेकिन, आईसीएमआर की अप्रकाशित प्रारंभिक रिपोर्ट में टीकाकरण से हार्ट अटैक आने का कोई संबंध नहीं मिला।

चर्चाओं पर न करें भरोसा

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि यह बात चार अलग-अलग चरणों में जुटाए तथ्यों के जरिये साबित हुई है। टीकाकरण, लॉन्ग कोविड और मृतक मरीज की गंभीरता संबंधी सभी दस्तावेजों से तथ्य जुटाए गए हैं। आईसीएमआर के पूर्व संक्रामक रोग विभागाध्यक्ष और इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के संपादक डॉ. समीरन पांडा ने अध्ययन के प्रकाशन से पूर्व कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिक और उनके तथ्यों पर हमें भरोसा रखना चाहिए। टीकाकरण से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं या फिर चर्चाओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

पोस्टमार्टम में भी सीधा संबंध नहीं

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम में भी सीधा संबंध नहीं मिला है। इससे ज्यादा जानकारी देने से उन्होंने इन्कार कर दिया।

220.67 करोड़ लोगों का हो चुका टीकाकरण

कोविन वेबसाइट के अनुसार, भारत में जनवरी 2021 से अब तक 220.67 करोड़ टीकाकरण हुआ है। इसमें पहली खुराक 102.74 करोड़ लोगों ने ली है जबकि उनमें से 95.19 लाख लोगों ने दूसरी खुराक भी हासिल की है। इसके अलावा 22.73 लाख लोग छह महीने पूरे होने के बाद तीसरी यानी एहतियाती खुराक भी ले चुके हैं।

महामारी से पहले 2019 में 1.79 करोड़ थे दिल के मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महामारी की शुरुआत 2020 से हुई है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े देखे तो 2019 में 1.79 करोड़ लोगों की मौत कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से हुईं, जो वैश्विक मौतों का करीब 32 फीसदी है। इनमें से 85% मौतें दिल का दौरा और स्ट्रोक के कारण हुईं। सीवीडी से होने वाली तीन चौथाई से अधिक मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं।

Related Posts

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
Jharkhand

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश

October 16, 2026
शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
Jharkhand

शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक

October 16, 2026
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास
Jharkhand

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

October 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
  • शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.