कोडरमा : कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे मालगाड़ी की चपेट में आने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान नीतीश कुमार हिसुआ नवादा के तौर पर हुई है। युवक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचकर रेलवे लाइन से शव को हटवाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच कर रही है।










