मधुपुर (देवघर) : दहेज के लिए ससुराल वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर गई। जान से मारने की नियत से विवाहिता और उसके तीन माह के बच्चे पर गर्म पानी डाल दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के सलैया की है।
आरोपी पति और सास गिरफ्तार
इस मामले पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति खुर्शीद अहमद, सास जुलैखा बीबी और श्वसुर चरका मियां दहेज की मांग को लेकर छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते रहते हैं। जान मारने की नियत से सास और पति ने उस पर गरम पानी डाल दिया। जिससे उसका पूरा बदन जल गया है। घटना में तीन महीने का नवजात बच्चा भी झुलस गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
साल 2019 में हुआ था विवाह
साल 2019 में पटवाबाद सलैया की रहने वाली रौशन आरा का विवाह गांव के ही खुरशीद अंसारी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले रौशन को दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पूर्व में भी महिला थाना में दो बार लिखित शिकायत दी थी। जहां ससुराल वाले भविष्य में मार-पीट ना करने की बात पर समझौता कर पीड़िता को साथ ले गए थे। इधर, ससुरालवाले फिर से पीड़िता और उसके तीन माह के बच्चे के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगे।










