Sunday, April 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

एक श्रेष्ठ शिक्षक विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनाता है- डॉ. तपन कुमार शांडिल्य

April 26, 2023
in Jharkhand, Top News
एक श्रेष्ठ शिक्षक विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनाता है- डॉ. तपन कुमार शांडिल्य
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग में सेमेस्टर तीन के विद्यार्थियों की मीडिया इकोनॉमिक्स पाठ्यक्रम से संबंधित कक्षा ली। गौरतलब है कि कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य स्वयं अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। इसी क्रम में उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म के सेमेस्टर 3 के पाठ्यक्रम में शामिल मीडिया इकोनॉमिक्स के टॉपिक पर आज पूरे 1 घंटे तक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कक्षा ली।

इस क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र की मूल अवधारणा से अवगत कराते हुए बताया कि अर्थशास्त्र के शाब्दिक और वास्तविक अर्थ में क्या भिन्नता है। आगे उन्होंने काफी रोचक और सरल तरीके से अपने व्याख्यान में बताया कि 1776 से पूर्व अर्थशास्त्र का अध्ययन स्वतंत्र रूप से न करके सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत किया जाता था। 1776 में प्रो. एडम स्मिथ की पुस्तक Wealth Of Nation प्रकाशित हुई और यहीं से अर्थशास्त्र का वैज्ञानिक अध्ययन प्रारंभ हुआ। इसके उपरांत कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों को मीडिया अर्थशास्त्र की वर्तमान प्रासंगिकता के विषय में विस्तारपूर्वक बताया।

उन्होंने मीडिया के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि कोई भी समाज, सरकार, वर्ग , संस्था या समूह मीडिया की महता को दरकिनार कर आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि आप विद्यार्थियों को इस पाठ्यक्रम को काफी मनोयोग से पूरा करना चाहिए ताकि आगे चलकर समाज में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर एक आदर्श समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

उन्होंने मीडिया अर्थशास्त्र का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियो को बताया कि अर्थशास्त्र को मूल रूप से समझकर मीडिया अर्थशास्त्र को गहराई से समझकर उसकी अवधारणा का अध्ययन किया जा सकता है। अपने अध्यापन के क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर संवाद करते हुए काफी सरल तरीके से सबंधित टॉपिक पर अपना व्याख्यान दिया। इसके पूर्व स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो राजेश कुमार सिंह और विभागीय शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य का स्वागत और आभार प्रकट किया।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.