Wednesday, May 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में गढ़वा प्रखंड के बेलचम्पा पंचायत पहुंचे उपायुक्त,लाभुकों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण 

बेलचम्पा पंचायत में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

September 6, 2024
in Jharkhand, Public Reporter
आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में गढ़वा प्रखंड के बेलचम्पा पंचायत पहुंचे उपायुक्त,लाभुकों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण 
Share on FacebookShare on Twitter

जिले के गढ़वा प्रखंड के बेलचम्पा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर शामिल हुए।उपायुक्त,प्रखंड विकास पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि इस विशेष अभियान का एक मात्र उद्देश्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को सरल तरीके से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का है। कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न होने पाये। उन्होंने कहा इस अभियान के माध्यम से आपके अधिकारों को आपके घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में रह रहें लोगों को कई बार सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं की जानकारी नहीं होती है इसलिए सरकार आपके द्वार तक पहुंच रही है और आपको अपने अधिकारों से लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सामान्यतःलोग अपने कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय या जिला पहुंचते है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा उनके समय की भी बर्बादी होती है। लेकिन आप लोगों को कहीं जाने की ज़रूरत नहीं,सभी पदाधिकारी पूरे कार्यालय के सेटअप के साथ आपके द्वार तक पहुंच रहें है जहां आप सभी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके उपरांत उपायुक्त ने शिविर में लगें सभी स्टॉलों का निरीक्षण तथा वहा मौजूद लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।

 

कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का हुआ वितरण 

“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस दौरान सोना-सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती-साड़ी व लुंगी, लाभुकों को केसीसी का लाभ, सम्मान पत्र, सॉइल हेल्थ कार्ड,जेएसएलपीएस के तहत दीदीयों को चेक,जल सहियाओं बीच पोशाक का वितरण किया गया।इसके अलावे गोद भराई व अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी किया गया।

कार्यक्रम में इन विभागों के लगे थे स्टॉल,प्राप्त किये जा रहे थे आवेदन 

आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग,शिक्षा विभाग,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,पंचायती राज, बाल विकास परियोजना,आपूर्ति विभाग,प्रज्ञा केंद्र,आधार केंद्र, कृषि विभाग, मनरेगा, जेएसएलपीएस,अबुआ आवास योजना,राजस्व विभाग,कल्याण विभाग सामाजिक सुरक्षा (पेंशन) सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गये थे.सभी स्टॉल पर संबंधित विभाग के कर्मी उपस्थित होकर लोगों का आवेदन प्राप्त करने के पश्चात उसका वेरिफिकेशन कर ऑनलाइन एंट्री कर रहे थे। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Posts

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
Jharkhand

जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”

May 12, 2026
सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”
Jharkhand

सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

May 12, 2026
अन्नदाताओं के लिए ‘एक्शन मोड’ में कृषि मंत्री: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, सूखे से निपटने के लिए तैयार हुआ झारखंड का ‘कंटिंजेंट प्लान’
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए ‘एक्शन मोड’ में कृषि मंत्री: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, सूखे से निपटने के लिए तैयार हुआ झारखंड का ‘कंटिंजेंट प्लान’

May 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
  • जनता की अदालत में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी 50 से अधिक फरियादें, अधिकारियों को सख्त निर्देश— “समस्या का समाधान करें, टालमटोल नहीं”
  • सड़कों पर ‘यमराज’ को न दें आमंत्रण: गढ़वा में बिना हेलमेट पकड़े गए चालकों को पुलिस ने सिखाया सुरक्षा का पाठ, स्लोगन दिया— “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.