धनबाद : जिला में फर्जी पत्रकार और बिना कोई संस्थान में काम करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को प्रेस लिखाकर चलने वाले कई गाड़ियों के चलान काटे।
धनबाद जिला के रणधीर वर्मा चौक पर यातायात पुलिस के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपू तथा टेंपू में लिखे प्रेस का चलान काटा गया। बता दें कि जांच के दौरान कई टेम्पो को बिना कागज़ात के अभाव में भी चालान काटा गया। वही इस कार्रवाई से अन्य टेम्पो चालकों में हड़कंप मच गया है।
मीडिया से बात करते हुए ट्रैफिक जांच अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर गहन जांच चलाया जा रहा है। यह जांच अभियान लगातार चलेगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।









