झारखंड के गिरिडीह में जागरण कार्यक्रम जमकर फूहड़ता परोसी गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला गिरिडीह के तिसरी का है। यहां जमामो माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर जागरण कार्यक्रम था। इसमें कुछ भक्ति गीत प्रस्तुत करने के बाद फूहड़ गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह, निशा दुबे और गोलू राजा शामिल हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के तिसरी प्रखंड स्थित जमामो माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन हुआ था। इस आयोजन का समापन गुरुवार की रात को हुआ। समापन समारोह के लिए भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। इस जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनकी टीम ने लोगों के सामने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में भक्ति गीत भी बजे, लेकिन रात होते होते भक्ति गीतों की जगह फूहड़ गीतों और नृत्य ने ले लिया। भक्ति जागरण में फूहड़ गाने बज रहे थे। अब इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस कार्यक्रम की आलोचना करने लगे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि लोकमंचलाइव नहीं करता है।









