रांची : झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। वहीं बीजेपी ने इस बैठक का बहिष्कार किया।
बैठक में आगामी 28 जुलाई 2023 से प्रारम्भ होने वाले मॉनसून सत्र में सदन की कार्यवाही का संचालन सुचारू रूप से की जाए इस निमित्त विचार-विमर्श की गई। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, श्रम विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सरयू राय, कमलेश सिंह, लम्बोदर महतो, अमित यादव सहित अन्य उपस्थित थे।










