Wednesday, June 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया – “रामनवमी को सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ मनाएं, प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें”

March 28, 2026
in Jharkhand, Top News
रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Share on FacebookShare on Twitter

◆ *_मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने राम नवमी के पावन अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर निवारणपुर, रांची में पूरे विधि- विधान से की पूजा – अर्चना, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की_*
==================
◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा – सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ रामनवमी महापर्व को बनाएं ऐतिहासिक और यादगार_*
==================
● *_रामनवमी महापर्व की आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं_*

● *_प्रभु श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में करें आत्मसात_*

*_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री_*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर आज श्री राम जानकी तपोवन मंदिर , निवारणपुर, रांची में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

*_आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी महापर्व के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज यहां पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों की शोभायात्रा का आज यहां समागम भी हो रहा है। ऐसे में पूरी श्रद्धा, उमंग, उत्साह और खुशी के साथ इस पर्व को मनाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और सामाजिक सद्भाव और समरसता के साथ रामनवमी महापर्व को ऐतिहासिक और यादगार बनाएं।

*_तपोवन मंदिर को भव्य बनाने का चल रहा कार्य_*

मुख्यमंत्री ने कहा कि तपोवन मंदिर का इतिहास काफी पुराना है । इसकी एक अलग पहचान है । अब इसी पहचान को और मजबूत बनाने की दिशा में हमने कदम बढ़ा दिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण जा कार्य तेजी से चल रहा है। हम सभी भगवान श्री राम से कामना करें कि इस मंदिर को भव्यता देने का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
Jharkhand

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

June 23, 2026
पानी की किल्लत पर लापरवाही की तो बंद होगी सैलरी! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “झार जल पोर्टल की एक-एक शिकायत निपटाएं BDO, वरना नहीं निकलेगा वेतन!”
Jharkhand

पानी की किल्लत पर लापरवाही की तो बंद होगी सैलरी! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “झार जल पोर्टल की एक-एक शिकायत निपटाएं BDO, वरना नहीं निकलेगा वेतन!”

June 23, 2026
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! मुख्य निर्वाचन कार्यालय से सीधे गढ़वा पहुंचे अफसर; BLO और BLA-2 को दी ट्रेनिंग, कहा— “हर हाल में शुद्ध चाहिए डेटा!”
Jharkhand

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! मुख्य निर्वाचन कार्यालय से सीधे गढ़वा पहुंचे अफसर; BLO और BLA-2 को दी ट्रेनिंग, कहा— “हर हाल में शुद्ध चाहिए डेटा!”

June 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
  • पानी की किल्लत पर लापरवाही की तो बंद होगी सैलरी! गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “झार जल पोर्टल की एक-एक शिकायत निपटाएं BDO, वरना नहीं निकलेगा वेतन!”
  • वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! मुख्य निर्वाचन कार्यालय से सीधे गढ़वा पहुंचे अफसर; BLO और BLA-2 को दी ट्रेनिंग, कहा— “हर हाल में शुद्ध चाहिए डेटा!”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.