Sunday, July 6, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

बर्फीले ग्रह की सामने आई अद्भुत तस्वीर, इस समय यूरेनस पर स्प्रिंग का मौसम

James Webb Space Telescope ने खीचीं फोटो

April 10, 2023
in National
urenus
Share on FacebookShare on Twitter

NASA के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप (James Webb Space Telescope) ने यूरेनस की अब तक की सबसे साफ तस्वीर ली है। इस फोटो में उसके 13 में से 11 छल्ले तो दिख ही रहे हैं। साथ ही साथ उसके 27 चंद्रमाओं में से छह चांद भी दिखाई दे रहे हैं। ये आज के दौर की अद्भुत तस्वीर है।

यूरेनस की इतनी बेहतरीन फोटो हबल टेलिस्कोप ने भी नहीं ली थी। इस तस्वीर को लेने की कहानी पिछले साल शुरू हुई थी। जब नासा JWST की मदद से नेपच्यून की इमेज जारी की थी। लेकिन इस बार बर्फीले ग्रह यूरेनस की जो फोटो आई है, उसे देखते ही बनता है। बेहतरीन बारीकी के साथ छल्लों को चौड़ाई भी दिख रही है।

सतह पर तापमान माइनस 216 डिग्री सेल्सियस

बर्फीले ग्रह यूरेनस का रेडियस 25,362 किलोमीटर है। सतह पर तापमान माइनस 216 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसे सूरज का एक चक्कर लगाने में 84 साल लगते हैं। जबकि पृथ्वी को मात्र एक साल। इस समय यूरेनस पर स्प्रिंग का मौसम हैं। यूरेनस की यह खूबसूरत तस्वीर JWST के वेब नीयर-इंफ्रारेड कैमरा (NIRCam) ने ली है।

मोतियों की तरह चमकता रहता है ग्रह

इसके पहले हबल, वॉयजर-2 और केक ऑब्जरवेटरी ने यूरेनस की तस्वीर ली थी। इस ग्रह की खूबसूरती देखते बनती है। नीला रंग, सफेद रंग और उस पर धुंधले-चमकते हुए छल्ले। जो हिस्सा सूरज की तरफ रहता है, वह मोतियों की तरह चमकता रहता है। यूरेनस के ध्रुवों पर एक अलग ही चमक दिखाई देती है।

सतह पर पानी, मीथेन और अमोनिया मौजूद

हबल और केक ऑब्जरवेटरी से वैज्ञानिक इसके ध्रुवों को नहीं देख पाते थे। इसकी सतह पर पानी, मीथेन और अमोनिया मौजूद है। वेब की तस्वीर में यूरेनस के 13 में से 11 छल्ले दिख रहे हैं। जब इन्हें दूर से देखों तो ये आपस मिलकर एक छल्ला बने हुए दिखते हैं।

JWST ने सिर्फ 12 मिनट यूरेनस की तरफ देखा तो इतनी बेहतीन तस्वीरें आईं। अगर वह थोड़ी देर और रहता तो और कई नजारे फोटो में कैप्चर हो जाते। इस टेलिस्कोप की मदद से वैज्ञानिक अंतरिक्ष की गहराइयों में झांक रहे है। अभी तो तस्वीरें आई हैं, उनकी मदद से वैज्ञानिक यूरेनस के बारे में विस्तृत अध्ययन करेंगे।

यूरेनस का वजन 14 पृथ्वी के बराबर

आपको बता दें कि यूरेनस का वजन 14 पृथ्वी के बराबर है। वायुमंडल की ऊंचाई 27.7 किलोमीटर है। जिसमें हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन सबसे ज्यादा भरे पड़े हैं। यूरेनस के चारों तरफ बने हुए छल्लों में माइक्रोमीटर छोटे गहरे रंग के कणों से लेकर मीटर बड़े पत्थर हैं। दो छल्लों को छोड़कर ज्यादातर छल्ले संकरे हैं।

यूरेनस की सतह से 81,500 किलोमीटर ऊपर से ली थी फोटो

1986 में नासा के वॉयजर-2 स्पेसक्राफ्ट ने पहली बार यूरेनस की तस्वीर ली थी। उसने यूरेनस की सतह से 81,500 किलोमीटर ऊपर से फोटो ली थी। असल में यूरेनस ग्रीक देवता थे। जो ज्यूस के दादा और क्रोनस के पिता थे। यह सौर मंडल का चौथा सबसे वजनी और तीसरा सबसे बड़े रेडियस वाला ग्रह है।

Related Posts

भारत में फिर से बढ़ रहे कोरोना मामले! नया सब-वेरिएंट NB.1.8.1 बना चिंता का कारण
Health

भारत में फिर से बढ़ रहे कोरोना मामले! नया सब-वेरिएंट NB.1.8.1 बना चिंता का कारण

June 4, 2025
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखे अहम सुझाव—झारखंड की जनता की आवाज बुलंद!
Jharkhand

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखे अहम सुझाव—झारखंड की जनता की आवाज बुलंद!

May 24, 2025
भारत-पाक सीजफायर के बाद सैन्य खुलासा: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की झूठी दावों की खोली पोल!
National

भारत-पाक सीजफायर के बाद सैन्य खुलासा: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की झूठी दावों की खोली पोल!

May 10, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ब्रिटेन में ‘स्ट्रैटस’ कोविड वेरिएंट का खतरा! XFG और XFG.3 की तेज रफ्तार, नई लहर की चेतावनी!
  • जमशेदपुर में अमूल प्लांट में भीषण आग! गोदाम जलकर खाक, लाखों का सामान नष्ट, करोड़ों का नुकसान!
  • रामगढ़ में करमा खदान हादसा! अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से 4 की मौत, 3 घायल, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.