Wednesday, October 7, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

अमेरिकी अरबपति जेम्स क्राउन की मौत, 70वें जन्मदिन पर कार रेसिंग में कई जान, पीएम मोदी के साथ डिनर में हुए थे शामिल

जेम्स क्राउन की मौत पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जताया शोक

June 27, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

James Crown Died: अमेरिकी व्यवसायी, अरबपति निवेशक और लंबे समय तक जेपी मॉर्गन चेज के डायरेक्टर रहे जेम्स क्राउन की रविवार को कोलोराडो में एक कार रेसिंग दुर्घटना में मौत हो गई। कोलोराडो सन के अनुसार, मिस्टर क्राउन की वुडी क्रीक में एस्पेन मोटरस्पोर्ट्स पार्क में एक इम्पैक्ट बैरियर से टकराने से यह दुर्घटना हुई। वह अपना 70वां जन्मदिन मना रहे थे। पिटकिन काउंटी कोरोनर कार्यालय ने कहा कि मौत का आधिकारिक कारण अटॉप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। स्थिति को देखते हुए फिलहाल उसे एक्सीडेंट से हुई मौत ही माना गया है। बता दें कि मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान वह उनसे मिले थे, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में आए थे।

PM Modi के साथ किया था डिनर

क्राउन अपने परिवार के व्यवसाय निवेश फर्म हेनरी क्राउन एंड कंपनी के सीईओ और प्रेसिडेंट थे, जिससे उन्हें लगभग 10.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली थी। वह जेपी मॉर्गन, जनरल डायनेमिक्स और सारा ली सहित कई कंपनियों के डायरेक्टर भी थे। पिछले हफ्ते वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस स्टेट डिनर में भी शामिल हुए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जेम्स क्राउन अमेरिका के उन अरबपतियों (US Billionaires) में शामिल थे, जिन्हें बीते दिनों भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएस दौरे के दौरान आयोजिस स्टेट डिनर में आमंत्रित किया गया था। व्हाइट हाउस में पिछले हफ्ते PM Modi के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर रखा गया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपित जो बाइडेन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इनमें जेम्स क्राउन भी शामिल थे।

ओबामा से था खास लगाव

2014 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्राउन को राष्ट्रपति के खुफिया सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया था। अमेरिकी बिजनेसमैन की मौत पर ओबामा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी मिशेल उनकी मौत से काफी दुखी हैं।

जेम्स क्राउन ने जेपी मॉर्गन चेज के बोर्ड मेंबर समेत कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई

क्राउन फैमिली शिकागो के सबसे अमीर परिवारों में शामिल है। जेम्स क्राउन ने जेपी मॉर्गन चेज (JPMorgan Chase) के बोर्ड मेंबर समेत कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई थीं। उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत से जेपी मॉर्गन के बोर्ड में काम किया था। साल 2020 के डाटा के मुताबिक, जेम्स की नेटवर्थ (James Crown Net Worth) करीब 10.20 अरब डॉलर थी। उनके निधन के बाद परिवार सदमे में हैं। परिवार के एक प्रतिनिधि की ओर से बयान में कहा गया कि जेम्स क्राउन के अचानक निधन से पूरी क्राउन फैमिली को गहरा दुख हुआ है।

Related Posts

उत्तर भारत में कांपी धरती! उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; दिल्ली-NCR तक महसूस हुए तेज झटके
Jharkhand

उत्तर भारत में कांपी धरती! उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; दिल्ली-NCR तक महसूस हुए तेज झटके

October 6, 2026
दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता
Jharkhand

दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता

October 6, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम

October 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • उत्तर भारत में कांपी धरती! उत्तराखंड के चमोली में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप; दिल्ली-NCR तक महसूस हुए तेज झटके
  • दुर्गा पूजा पंडालों में दिखेगा नशा मुक्ति का संदेश! CM हेमंत सोरेन से मिले रांची के पूजा आयोजक; मिला पंडाल परिभ्रमण का न्योता
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट का स्पेशल ‘सुपर-ड्राईव’! अब दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट खत्म; BLO घर-घर आकर जोड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.