Thursday, April 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

कोविड काल के भवन और नए अस्पताल भवन अभी तक हैंडओवर नहीं, किचन में गंदगी, मेडिकल वेस्ट फैला, डॉक्टर ड्यूटी से गायब – उपायुक्त ने तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए

April 23, 2026
in Jharkhand, Top News
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त का सदर अस्पताल में रात्रि औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश
  • स्वच्छता एवं मेडिकल वेस्ट निपटान पर विशेष ध्यान देने: उपायुक्त
  • डीसी ने सभी निर्मित भवनों का यथाशीघ्र हैंडओवर सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
  • सभी सुविधाओं को यथाशीघ्र क्रियाशील (फंक्शनिंग) करें : उपायुक्त

गढ़वा। आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, श्री अनन्य मित्तल ने गढ़वा सदर अस्पताल का रात्रि 8 बजे औचक निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि कोविड काल में निर्मित भवन अब तक उपयोग में नहीं लाया जा रहा है। साथ ही सदर अस्पताल का नया भवन भी निर्माण पूर्ण होने के बावजूद अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर भवन को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

उपायुक्त ने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अस्पताल के किचन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खाद्य सामग्री को अव्यवस्थित एवं परिसर में गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा किचन को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में भी साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जगह-जगह गंदगी एवं मेडिकल वेस्ट फैला हुआ मिला, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मियों को नियमित साफ-सफाई एवं वेस्ट मैनेजमेंट सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा, एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ अपने निर्धारित समय पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने डॉक्टरों एवं स्टाफ के लिए निर्मित आवासीय क्वार्टर का भी निरीक्षण किया, जहां यह जानकारी दी गई कि उक्त भवन का भी अब तक हैंडओवर नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने शीघ्र हैंडओवर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल परिसर में जहां-जहां अंधेरा है, वहां विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने,सभी पंखों एवं लाइटों को क्रियाशील रखने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री संजय कुमार प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री पंकज कुमार गिरि, प्रभारी हॉस्पिटल मैनेजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़! अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़! अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

April 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.