Sunday, September 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से कर ली शादी, धर्म परिवर्तन कर रखा फातिमा

July 25, 2023
in National, Top News
अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से कर ली शादी, धर्म परिवर्तन कर रखा फातिमा
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद : भारतीय महिला अंजू ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया है। अंजू ने अपना नाम फातिमा रखा है और उसने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से शादी कर ली है। हालांकि, ये खबर पाकिस्तानी मीडिया से आ रही है। वहीं अंजू और नसरुल्लाह का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों एक साथ घूम रहे हैं।

बता दें कि वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू ने पहले कहा था कि वो बस अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने वहां गई हैं और कुछ दिनों में लौट आएंगी। हालांकि अब पाकिस्तान से उसके निकाह कर लेने की खबरें सामने आई है। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू धर्म परिवर्तन करने से पहले ईसाई थी।

पाकिस्तानी मीडिया ने किया दावा

पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि अंजू ने नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। साथ ही अंजू ने नसरुल्लाह से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म भी अपना लिया है। उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है।

अंजू ने की नसरुल्लाह से की कोर्ट मैरिज

पाकिस्तानी चैनल जिओ टीवी ने दावा किया है कि अंजू ने दीर के रहने वाले नसरुल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। दोनों ने एक जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई है।

पुलिस सुरक्षा के बीच नसरुल्लाह के घर भेजी गई अंजू

मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने 35 वर्षीय अंजू और 29 वर्षीय नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा नाम रखा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय महिला को पुलिस सुरक्षा में अदालत से घर भेज दिया गया है।

यूपी के कैलोर गांव में हुआ था अंजू का जन्म

अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर में रहती थी। नसरुल्लाह और अंजू की दोस्ती 2019 में फेसबुक के जरिए हुई थी। बीते दिन ही नसरुल्लाह ने अंजू से प्रेम संबंध होने के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है और अंजू वीजा की अवधि पूरी होने पर 20 अगस्त को स्वदेश लौट जाएगी।

पहले से शादीशुदा है अंजू

अब दोनों की शादी करने की खबर सामने आई। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे के कबाइली जिले ऊपरी दीर में नसरुल्लाह से मिलने गई थी। अंजू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

जयपुर जाने की बात कहकर निकली थी घर से

अंजू के पति अरविंद राजस्थान में रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि अंजू जल्द ही वापस आ जाएगी। अरविंद ने कहा था कि उनकी पत्नी गुरुवार को जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन बाद में परिवार को जानकारी मिली कि वह पाकिस्तान पहुंच गई है।

Related Posts

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
Bihar

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां

September 12, 2026
लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
Jharkhand

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’

September 11, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
Jharkhand

डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

September 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
  • लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
  • डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.