Saturday, June 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा को एक और तोहफा, अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन का हुआ शिलान्यास, माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने रखी आधारशीला

July 20, 2024
in Jharkhand
गढ़वा को एक और तोहफा, अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन का हुआ शिलान्यास, माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने रखी आधारशीला
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा जिले को एक और तोहफा मिला है। इस तोहफे से गढ़वा सहित अन्य जिलों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। झारखण्ड सरकार के माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग- सह-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज कल्याणपुर स्थित नया समाहरणालय भवन के पीछे अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन की आधारशीला रखी है। इसकी क्षमता एक हजार छात्रों की बैठने की है। माननीय मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर भवन निर्माण की अधारशीला रखी। मौके पर उन्होनें शिक्षा विभाग के कई सेवा निवृत शिक्षक सहित अपने गुरूजनों को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया साथ ही तीनों मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी उन्होने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा श्री आकाश कुमार द्वारा बताया गया कि 3,71,08000/- (तीन करोड़ एकहतर लाख आठ हजार रूपये) की लागत से यह आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। यह वातानुकूलित के साथ- साथ वाई-फाई की सुविधा से लैस होगी। माननीय मंत्री ने कहा कि गढ़वा विधानसभा के सभी क्षेत्रों में आवश्यक विकास किया जा रहा है। माननीय मंत्री द्वारा अपने निजी खर्च से कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, गढ़वा के छात्राओं को बैण्ड के साथ वैक पाईपर वाद्य यंत्र उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखण्ड स्तर एवं पंचायत स्तर पर पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा।
आधारशीला कार्यक्रम में उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने कहा कि जिले में प्रतिभावान छात्रों को किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया। सेवानिवृत शिक्षक बलराम तिवारी ने सभी महाविद्यालयों में सभी विषयों की शिक्षकों को रिक्त पदों को भरने की मांग की, जिसे माननीय मंत्री ने यथाशीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Related Posts

आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
Jharkhand

आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”

June 13, 2026
फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी
Jharkhand

फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी

June 13, 2026
सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना
Jharkhand

सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना

June 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
  • फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी
  • सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.