Monday, March 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

अररिया: तनवीर अख्तर को रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में नेपाल बॉर्डर से दबोचा, मॉडल ने लगाया है धर्मांतरण का आरोप

June 15, 2023
in Crime, Jharkhand, Top News
tanveer
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रांची पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। मॉडल मानवी के द्वारा रेप और धर्मांतरण का आरोप लगाने के बाद से फरार तनवीर अख्तर को बिहार के अररिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। तनवीर पर भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी ने लव जिहाद का आरोप लगाया था। रांची पुलिस ने उसे सिकटी थाना की पुलिस की मदद से पकड़ने में सफलता पायी।

तनवीर को नेपाल बॉर्डर के पास से किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से तनवीर अख्तर नेपाल में रह रहा था। अररिया आने पर सिकटी थाना और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल बॉर्डर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद रांची पुलिस उसे रिमांड पर लेगी और साथ ले जाएगी।

रांची पुलिस को ऐसे मिली सफलता

रांची पुलिस तनवीर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत थी। इसी बीच इसके नेपाल में होने की सूचना पर नेपाल सीमा पर कैंप कर रही थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि तनवीर अपने एक रिश्तेदार के साथ बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया है। स्पेशल टीम ने नेपाल और सिकटी थाना पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया।

डोरंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है तनवीर

आरोपी तनवीर अख्तर डोरंडा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। आरोप है कि उसने रांची में मॉडलिंग की क्लास के दौरान भागलपुर की एक युवती के साथ रेप किया। धर्मांतरण के लिए फोर्स किया और इसका विरोध करने पर मॉडल के साथ मारपीट भी की। साथ ही उसे जान से मारने की कोशिश की।

यश नाम बताकर तनवीर दिया धोखा- मॉडल का आरोप

मॉडल ने आरोप लगाया था कि तनवीर ने यश नाम बताकर उसे धोखा दिया। वह धर्म बदलकर शादी करना चाहता है। उसने मुंबई ले जाकर जान से मारने की कोशिश की। युवती का यह भी आरोप है कि तनवी उसे अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल भी करता था। बाद में शादी के लिए धर्म बदलने की बात कही थी। तंग आकर 29 मई 2023 को उसने मुंबई के वर्साेवा थाने में जीरो एफआइआर दर्ज करायी थी।

मुंबई से रांची भेजा गया केस

मुंबई पुलिस दवारा केस को रांची भेजने पर गोंदा थाना में केस दर्ज हुआ। जांच के दौरान गोंदा थाना की पुलिस ने मुंबई जाकर युवती का बयान लिया था। एफआईआर के करीब 17 दिन बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!
Jharkhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!

March 8, 2026
किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!
Jharkhand

किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!

March 8, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वा में धमाकेदार खेल-फिटनेस महाकुंभ! रामासाहू स्टेडियम में ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर SAI और MY Bharat का विशेष समारोह – महिलाएं बनेंगी फिटनेस और खेल की नई ताकत!
  • किसान एग्रोटेक मेला का बड़ा न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य अतिथि बनेंगे – 14 से 16 मार्च तक रांची में होगा कृषि क्रांति का महाकुंभ!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! भूमि हड़पने, साइबर ठगी, मुआवजा लंबित, सहिया चयन अनियमितता तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.