रांची : बांग्ला समाज झारखंड में अपनी एक अलग पहचान रखता है। प्रत्येक वर्ष राजधानी रांची में बंगाली युवा मंच द्वारा बांग्ला मेला का आयोजन होता है। इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर बांग्ला सांस्कृतिक मेला का आयोजन किया गया है। मेले के दूसरे दिन बंगाल से आए हुए कलाकारों ने संगीत से लोगों का मन मोह लिया।
वहीं मेले में झारखंड विधानसभा स्पीकर रबींद्र नाथ महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, साथ ही साथ झामुमो नेता सह मंच के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद रहे।









