रांची. झारखंड जेडीयू प्रभारी अशोक चौधरी अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे हैं। यहां से वे रामगढ़, हजारीबाग और चतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। यहां अगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड में भी जेडीयू संगठन को मजबूत कर रही है। जदयू आने वाले चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री और झारखंड जेडीयू प्रभारी अशोक चौधरी पटना से रांची सेवा विमान से पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर प्रदेशभर के नेता और कार्यकर्ता मौजूद हुए। अशोक चौधरी के झारखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह भी देखा गया।
पिछले कुछ महीने से जेडीयू झारखंड में लगातार अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में लगी हुई है। आने वाले चुनाव को देखते हुए जेडीयू ने प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधि भी तेज कर दी है। इस बीच झारखंड जदयू प्रभारी अशौक चौधरी अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं। इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड में भी जेडीयू संगठन को मजबूत कर रही है। पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में झारखंड में जदयू ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बेहतर परिणाम आएगा।









