Tuesday, April 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

पैसा को लेकर मालकिन से ऑटो चालक की हुई बकझक तो मार दी गोली, गंभीर हालत में महिला को धनबाद किया रेफर

July 23, 2023
in Crime, Jharkhand
पैसा को लेकर मालकिन से ऑटो चालक की हुई बकझक तो मार दी गोली, गंभीर हालत में महिला को धनबाद किया रेफर
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका : दुमका नगर थाना क्षेत्र में हांसदा क्लीनिक के सामने मांझी टोला में देर रात पैसा नहीं देने पर ऑटो चालक रूपलाल हांसदा ने 35 वर्षीय संगीता किस्कू को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी है। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दुमका नगर थाना क्षेत्र हांसदा क्लीनिक के सामने मांझी टोला में 35 वर्षीय संगीता किस्कू अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसका एक ऑटो है। उस ऑटो को किराए पर जामा थाना क्षेत्र के असंथर गांव का रहने वाला रूपलाल हांसदा चलाता है। बदले में हर दिन मालकिन को पैसे देता था। जानकारी के मुताबिक शनिवार को देर रात वह मालिकन के घर ऑटो लगाया। रात अधिक हो जाने की वजह से वह वहीं रूक गया था। इसी बीच पैसे की बात को लेकर दोनों में बकझक हुआ। इतने में रूपलाल हांसदा ने उसे गोली मार दी।

नशे की हालत में दिया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि असंथर गांव का रहने वाला रूपलाल हांसदा संगीता किस्कू का ऑटो चलाता था। हर दिन तय समय पर उसके यहां ऑटो लगा कर अपने घर चला जाता था। शनिवार की शाम नशे की हालत में वह देर रात ऑटो लेकर आया। रात अधिक हो गयी तो मालकिन ने उसे वहीं रूक जाने को कहा। इसके बाद पैसे की बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी। ग्रामीणों की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि वह संगीता के घर रूका था। ऑटो चलाने में देर होने पर वह वहीं रूक जाया करता था।

ऑटो चालक ने महिला से की थी पैसों की मांग

पुलिस का कहना है कि रात को नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला से पैसों की मांग की थी। महिला ने पैसे देने से इंकार किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक महिला के पेट में गोली मारकर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना का कारण पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।

Related Posts

गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संभाला कार्यभार! विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संभाला कार्यभार! विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

April 20, 2026
गढ़वा को नई दिशा! नवपदस्थ उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, योजनाओं में तेजी और पेयजल सुधार पर सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा को नई दिशा! नवपदस्थ उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, योजनाओं में तेजी और पेयजल सुधार पर सख्त निर्देश

April 20, 2026
गढ़वा में बाल विवाह पर सख्त शिकंजा! प्रशासन और NGOs का संयुक्त अभियान, कुरीति रोकने के लिए दो दिवसीय व्यापक कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में बाल विवाह पर सख्त शिकंजा! प्रशासन और NGOs का संयुक्त अभियान, कुरीति रोकने के लिए दो दिवसीय व्यापक कार्रवाई

April 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संभाला कार्यभार! विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
  • गढ़वा को नई दिशा! नवपदस्थ उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, योजनाओं में तेजी और पेयजल सुधार पर सख्त निर्देश
  • गढ़वा में बाल विवाह पर सख्त शिकंजा! प्रशासन और NGOs का संयुक्त अभियान, कुरीति रोकने के लिए दो दिवसीय व्यापक कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.