Thursday, April 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

महाशिवरात्रि के लिये बाबानगरी तैयार, निकलेगी भव्य शिव बारात

दो साल बाद नाचेंगे भूत-पिशाच

February 16, 2023
in Jharkhand, Lifestyle
महाशिवरात्रि के लिये बाबानगरी तैयार, निकलेगी भव्य शिव बारात
Share on FacebookShare on Twitter

महाशिवरात्रि को लेकर बाबनगरी देवघर जगमगा रहा है. हर तरफ बड़े-बड़े तोरणद्वार, रंगबिरंगी रोशनी दिख रही है. फिजा में शिव भजन और भक्तिमय गीत गूंज रहे हैं. रोशनी में बेहतरीन कलाकृति लोगों का ध्यान खींच रही है. शिव बारात को लेकर रूट लाइन, प्रमुख सार्वजनिक जगहों को सजाने के लिए देवघर नगर निगम की टीम भी काम कर रही है. निगम क्षेत्र में 11 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगायी गयीं हैं.

गर्भ गृह में लगाया गया जैमर

महाशिवरात्रि पर देवघर पहुंचने वालों को थोड़ा ध्यान रखना होगा बाबा मंदिर के गर्भ गृह में मंदिर प्रशासन ने जैमर लगाया है. यहां मोबाइल फोन का नेटवर्क काम नहीं करेगा. मंदिर के गर्भ गृह में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकते हैं. अक्सर लोग यहां पर वीडियो कॉल, रील्स, और लाइव करते हैं, ऐसे में दूसरे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है. इस वजह से मंदिर प्रशासन ने ये फैसला लिया है.

VIP दर्शन की सुविधा रहेगी बंद

महाशिवरात्रि के दिन किसी भी तरह की वीआइपी सुविधा या आउट ऑफ टर्न दर्शन या जलार्पण करने की सुविधाओं पर प्रतिबंध रहेगा. एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. शिव बारात में शिव भक्तों को आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बाबा मंदिर, क्यू कॉम्प्लेक्स, बीएड कॉलेज और पुराना सदर अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है. बाबा मंदिर, नगर थाना परिसर, पुराना सदर अस्पताल में  एंबुलेंस मौजूद रहेंगे. केके एन स्टेडियम, नेहरू पार्क, बीएड कॉलेज और जिला नियंत्रण कक्ष देवघर में एक-एक एंबुलेंस आपात स्थिति से निपटने के लिए होंगे.

दो साल बाद नाचेंगे भूत-पिशाच

2 वर्ष कोरोना महामारी की वजह से बीच शिव बारात का आयोजन नहीं हो पाया था. ऐसे में इस बार जोरदार तैयारी है. आयोजन भव्य होगा.  भूत-बैताल भी इस बारात का हिस्सा होंगे. झांकी निकलेगी.

Related Posts

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
Jharkhand

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी

April 29, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा

April 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.