Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

17 अगस्त से बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा, पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

August 14, 2023
in Jharkhand
17 अगस्त से बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा, पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी झारखंड में 17 अगस्त से 10 अक्टूबर तक संकल्प यात्रा निकालेंगें. भाजपा मुख्यालय में इस को लेकर बैठक हुई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने राज्य की सरकार पर निशाना साधा. उन्होनें कहा कि राज्य में जब से झामुमो और कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से यह राज्य हत्या लूट, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के नए-नए कीर्तिमान बना रहा है.

हेमंत सरकार पर साधा जमकर निशाना

हेमंत सरकार के कुप्रबंधन और कुप्रशासन ने राज्य को अराजकता के अंधेरे में धकेल दिया है. ऐसे में राज्य की जनता को इन परिस्थितियों से मुक्ति दिलाने के लिए बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को भोगनाडीह से यह यात्रा शुरू होगी जिसका समापन 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा. इसका समापन एक भव्य समारोह से किया जाएगा. संकल्प यात्रा को सात चरणों में निकाला जाएगा. इस दौरान राज्य के सभी जिलों, 264 प्रखंडों और 81 विधानसभा क्षेत्र से यह यात्रा गुजरेगी.

सात चरणों में होगी बाबूलाल की यात्रा

यात्रा सात चरणों में होगी. सभी चरणों के लिए अलग अलग यात्रा संयोजक और टोली बनाई गई है. पहला चरण 17से 20अगस्त तक चलेगा जिसमें बरहेट, बोरियो, राजमहल, महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ की जनसभा होगी. प्रथम चरण में यात्रा के संयोजक विधायक  अनंत ओझा हैं. यात्रा का दूसरा चरण 23 अगस्त से 27 अगस्त तक निर्धारित है, जिसके संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा हैं. दूसरे चरण में मधुपुर, सारठ, देवघर, जरमुंडी, शिकारीपाड़ा, जामा, दुमका, नाला, जामताड़ा, टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी.

तीसरा चरण 4 से 6 सितंबर तक आयोजित है, जिसके संयोजक विधायक केदार हाजरा बनाए गए हैं. इसमें जमुआ, धनवार, कोडरमा, बरही, बरकट्ठा, बगोदर की सभा होगी. यात्रा का चौथा चरण 9 से 16 सितंबर तक है, जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय बनाए गए है. चौथे चरण में हजारीबाग, बड़कागांव, मांडू, रामगढ़, सिमरिया, चतरा, पांकी, डाल्टनगंज, हुसैनाबाद, छत्तरपुर, विश्रामपुर, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की सभा होगी.

Related Posts

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026
झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.