बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा के कतरास छाताबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा बाघमारा कमिटी द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी प्रखण्ड अध्यक्ष अजमूल अंसारी, महिला मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय सहित कई प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में अजमूल अंसारी का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष भी इस आयोजन में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में अन्य दल छोड़कर दर्जनों युवाओं ने जेएमएम का दामन थामा। सभी को अजमुल अंसारी ने माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। सभा के सम्बोधन में अजमूल अंसारी ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आवास योजना को आमजनों तक पहुंचाने के लिए जेएमएम का हरेक कार्यकर्ता प्रयत्नशील है। वहीं आउटसोर्सिंग कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय को नियोजन दिलाना हेमंत सरकार ने घोषणा की है, इसे धरातल पर उतारने की लडाई जेएमएम लड़ेगा।









