धनबाद : धनबाद सहित देशभर में आज बकरीद त्योहार मनाया जा रहा है। लोगों ने नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी। धनबाद रेलवे स्टेडियम में गुरुवार को बकरीद मनाया गया, जहां धनबाद जामा मस्जिद के मौलवी ने सभी को कुर्बानी के मतलब का बताया। इस कार्यक्रम में नमाज पढ़ने आए लोगों की भीड़ है।
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमी जामिया मस्जिद सदर मोहम्मद अफजल खान ने बताया कि आज का ये कार्यक्रम रेलवे ग्राउंड में किया गया। साथ ही उन्होंने सभी को बकरीद के इस त्योहार के लिए मुबारकबाद दिया।
मोहम्मद निजामुद्दीन जामिया मस्जिद के मौलाना ने कहा कि आज का दिन कुर्बानी का दिन है। हाजरती इब्राहिम, हजरती इस्माइल स्याद हजारा अली की यादगार है और इससे तामाम दुनिया के लोग मनाते है ये कुर्बानी हमें मैसेज देता है कि जिस तरीके से आज के अहम कुर्बानी दे रहे हैं इसी तरीके से तामाम लोग अपनी नस की कुर्बानी हमेशा देंगे। हमेशा मिल जूल कर जिंदगी गुजारेंगे। अल्ला और रशुल की बात मान कर जिंदगी गुजारेंगे।









