जमशेदपुर : 29 जून को बकरीद है। इसकी तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वही साकची के आम बागान, मानगो के गांधी मैदान सहित विभिन्न जगहों पर एक से बढ़कर एक बकरे मंगाया जा रहा है। लोग अपनी पसंद के बकरे की खरीददारी भी कर रहे हैं।
इस बार बाजार में 50 हजार से लेकर लगभग 2 लाख रुपए तक का बकरा उपलब्ध है। एक ओर खरीददार इसलिए उत्साहित है कि की खस्सी का रेट उन्हें सही मिल रहा है। वही कुछ दुकानदार थोड़ा मायूस हैं कि इस बार बिक्री कुछ कम है। यहां पर झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा से भी कई खस्सी विक्रेता अपने बकरे के साथ पहुंचे हुए हैं। विक्रेताओं का कहना है कि इस बार बकरे की संख्या बढ़ने का अनुमान है। अभी बकरीद में चार दिन बचे हैं। धीरे-धीरे बाजार में तेजी आएगी।









