रांची : पहाड़ी मंदिर यात्री शेड में बाल संस्कार शिविर का आयोजन जन सेवा मंच एवम् नटराज योग संस्थान के द्वारा किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे सम्मिलित हुए। यह शिविर प्रत्येक रविवार को आयोजन होगा।
इस बाबत जन सेवा मंच के संयोजक समाज सेवी निशांत यादव ने बताया यह शिविर बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए योग, ध्यान, वैदिक ज्ञान, दण्ड चाल, आत्मरक्षा, संगीत एवं संस्कार संस्कृति सिखाया जा रहा है। यह शिविर हर रविवार को प्रातः 7ः30 बजे आयोजित किया जाएगा।
योगाचार्य आर्य प्रह्लाद भगत ने सभी बच्चों को हास्य योग, योगासन खेल एवं सामान्य योग प्रोटोकाल कराया। बच्चों के संगीत गायन, भजन कीर्तन भी किया गया। शिविर में बिट्टू दिव्य, अमित कुमार, मनीष कुमार, अतुल पांडेय, मनीष नाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









