Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

जिले के सभी प्रखंडों, थानों, पंचायतों और हाट-बाजारों में भ्रमण करेगा रथ – बाल विवाह के दुष्परिणामों पर जागरूकता, शपथ और हस्ताक्षर अभियान, समाज को बनाएगा बाल विवाह मुक्त

February 25, 2026
in Jharkhand, Top News
बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
Share on FacebookShare on Twitter
  • डीडीसी ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • जागरूकता ही समाधान: गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ के साथ जन-अभियान का शुभारंभ
    *************************************

गढ़वा। 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए गढ़वा जिला प्रशासन ने आज समाहरणालय परिसर से *‘बाल विवाह मुक्ति रथ’* को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान एवं एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित जिला शिक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग के अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर बाल विवाह जैसी कुरीति के विरुद्ध अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह एक गंभीर एवं दंडनीय अपराध है, जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इस मुहिम से जुड़कर बाल विवाह मुक्त गढ़वा के संकल्प को साकार करना होगा।

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ जिले के सभी प्रखंडों, थानों, पंचायत सचिवालयों तथा प्रमुख हाट-बाजारों का भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी, शपथ दिलाई जाएगी तथा हस्ताक्षर अभियान चलाकर समुदाय को जागरूक एवं सहभागी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के दीपक कुमार पाठक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के सभी कर्मी तथा अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध चेतना जगाएगा, बल्कि गढ़वा को एक जागरूक, शिक्षित और सशक्त समाज की दिशा में अग्रसर करने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।

Related Posts

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
Jharkhand

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!

February 24, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

February 24, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! राशन, धान खरीद, लंबित पेंशन, बकाया मजदूरी से लेकर ऑनलाइन रसीद तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – त्वरित जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! राशन, धान खरीद, लंबित पेंशन, बकाया मजदूरी से लेकर ऑनलाइन रसीद तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – त्वरित जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
  • झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.