Wednesday, May 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण

आयुक्त ने कहा — निबंधन कार्यालय सरकार का महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है, दस्तावेज निबंधन, स्टाम्प शुल्क संग्रह और डिजिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दें, दलालों की आवाजाही पर सख्ती बरतें

April 9, 2026
in Jharkhand, Top News
निबंधन कार्यालय में राजस्व बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश! प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने गढ़वा रजिस्ट्री ऑफिस का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter
  • निबंधन व्यवस्था दुरुस्त करते हुए राजस्व बढ़ायें : आयुक्त
  • आयुक्त ने गढ़वा के निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण
    *============*

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज गढ़वा स्थित जिला निबंधन (रजिस्ट्री) कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यालय की कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रहण एवं आम जनता को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। वहीं राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए लक्ष्य के अनुरूप इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया।


आयुक्त ने कहा कि निबंधन कार्यालय सरकार के राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। ऐसे में राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने दस्तावेज निबंधन (डीड रजिस्ट्री) एवं रजिस्ट्री के दौरान ली जानेवाली शुल्क संग्रह की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की राजस्व क्षति नहीं होने देने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्वीकृत डीड, विवाह निबंधन (मैरिज रजिस्ट्रेशन), भूमि/संपत्ति निबंधन, लंबित मामलों, ऑनलाइन एंट्री एवं रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निबंधन कार्य समय सीमा के भीतर निष्पादित करने, ऑनलाइन प्रणाली को और सुदृढ़ करने, दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन एवं सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करने, आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने, कार्यालय में दलाल किस्म के लोगों की आवाजाही को सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही संपत्ति के सही मूल्य के अनुसार निबंधन करने, स्टाम्प शुल्क की सही संग्रह करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा जनता को पारदर्शी एवं सरल सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। कार्यालय का संचालन पुरानी भवन में होने के संबंध मे आयुक्त को बताया गया कि कार्यालय नये भवन में सिफ्ट करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया, जहां बेहतर स्थान है।

  • निरीक्षण के दौरान अवर निबंधन पदाधिकारी रविश राज सिंह उपस्थित रहे।

इससे पूर्व, आयुक्त के गढ़वा पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम एवं नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय का भी भ्रमण किया, जहां सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने उनका स्वागत किया।

 

Related Posts

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
Jharkhand

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला

May 20, 2026
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई

May 20, 2026
सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”
Jharkhand

सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”

May 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
  • सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.