Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: श्री बंशीधर महोत्सव 2025: झारखंड के सांस्कृतिक गौरव का भव्य आयोजन!

19-20 मार्च को गोसाईं बाग मैदान में आयोजित होगा राजकीय महोत्सव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन होंगे मुख्य अतिथि।

March 18, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: श्री बंशीधर महोत्सव 2025: झारखंड के सांस्कृतिक गौरव का भव्य आयोजन!
Share on FacebookShare on Twitter

● 19 एवं 20 मार्च को राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 2025 का होगा आयोजन

● महोत्सव के आयोजन को लेकर हो रहा वृहद प्रचार-प्रसार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रचार वाहन को रवाना

● धूमधाम से मनाया जायेगा श्री बंशीधर महोत्सव, सभी तैयारियां पूर्ण

● राज्य एवं देश के प्रसिद्ध कलाकार कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

● हेमन्त सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय परिसर से श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताते चलें कि श्री बंशीधर महोत्सव 2025 का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में 19 एवं 20 मार्च को किया जाना है। दो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन में अधिकाधिक संख्या में लोगों को शामिल होने हेतु मीडिया, सोशल साइट्स, अन्य माध्यमों समेत जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन से भी वृहद प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन से संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

दो दिवसीय उक्त राजकीय महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मनमोहक गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति राज्य व देश के विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जायेगा। इसके अलावे जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देकर कला का प्रदर्शन करेंगे। श्री बंशीधर महोत्सव में दिनांक 19 मार्च, दिन बुधवार को आर्यन महाकाल (राधे कृष्णा एंट्री), बिपिन मिश्रा एंड ग्रुप (शंख नध), न्यू झारखण्ड कला संगीत सूजन केंद्र (नागपुरी नृत्य), नटराज कला केंद्र (छऊ नत्य), आर्यन महाकाल ग्रुप (कृष्णा लीला), अनुपमा यादव (भोजपुरी सिंगर), पूजा चटर्जी (इंडियन आइडल सीजन 3 फाइनलिस्ट) एवं सलमान अली (इंडियन आइडल सीजन 10वी विजेता) अपनी प्रस्तुति देंगे। जबकि दिनांक 20 मार्च, दिन गुरुवार को गंगा आरती 15 लोग (गंगा आरती वाराणसी), शशांक शेखर (इंडियन सेमि क्लासिकल सिंगर), मानभूम संस्कृति समिति (पाइका नृत्य), राजीव निगम (कॉमेडियन), जॉली मुखर्जी (बॉलीवुड सिंगर), रजत आनंद एवं हेमंत बृजवासी (विजेता सा रे गा मा पा) की प्रस्तुति होगी। उक्त कार्यक्रम में हेमन्त सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने हेतु जिले एवं राज्य के लोगों से अपील किया गया है।

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाने के दौरान अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह, डीपीएम जेसलपीएस विमलेश शुक्ला समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
Jharkhand

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल

August 10, 2026
अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
Jharkhand

अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच

August 10, 2026
15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल
Jharkhand

15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

August 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
  • अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
  • 15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.