Monday, April 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home MP/UP

मध्यप्रदेश में चुनाव से पूर्व BJP को एकबार फिर लगा जबरदस्त झटका, कृषि मंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले कद्दावर नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

May 22, 2023
in MP/UP, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव के पास आते आते राजनीतिक गर्मी बढ़ने लगी है। लगातार पार्टियों के अंदर उथल-पुथल की राजनीतिक खबरें निकल कर सामने आ रही हैं। इसी दौरान नेताओं के दल बदलने का दौर भी जारी है। बीते कुछ दिन से भारतीय जनता पार्टी के कई असंतुष्ट लगातार कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। पहले दीपक जोशी और अब बालाघाट की पूर्व विधायक अनुभा मुंजारे ने अपने पुत्र एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

दीपक सारण ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता

साथ ही साथ हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ने वाले दीपक सारण ने भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पीसीसी कार्यालय में रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह ने बालाघाट से पूर्व विधायक अनुभा मुंजारे और उनके पुत्र शांतनु मुंजारे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा, हरदा से दीपक सारण जो कि पूर्व में कृषि मंत्री कमल पटेल के बेहद करीबी माने जाते थे। अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए। साथ ही साथ सतना के पूर्व मंत्री सईद अहमद ने पुन कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है।

दीपक सारण के शामिल होने को माना जा रहा बड़ी कामयाबी

खास तौर पर हरदा क्षेत्र में दीपक सारण को कांग्रेस में आने को कांग्रेस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि दीपक सारण ने कृषि मंत्री कमल पटेल के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चुनाव संचालन को लेकर कार्यभार संभाला था और बूथों पर उनकी पकड़ मजबूत है।

चुनाव के पहले जनता की और अपने वादों की आती है याद- कमलनाथ

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं और सरकार पर आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि चुनाव के पहले ही इन्हें आम जनता की और अपने वादों की याद आती है, वरना केवल झूठी घोषणा ही इनका मुख्य कार्य है। कमलनाथ आगे बोले कि सीएम शिवराज कहते हैं मैं 15 महीने का हिसाब दूं, हां मैं यह देने के लिए तैयार हूं। शिवराज मंच पर आएं और मुझे अपने 15 साल का हिसाब भी दें।

Related Posts

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
Jharkhand

बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?

April 19, 2026
झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: झारखण्ड में एक साथ 17 IAS अफसरों का तबादला, जानें कौन कहाँ गया?
  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.