Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड कांग्रेस पर हलचल तेज, बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष, सुबोधकांत सहाय को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

June 10, 2023
in Jharkhand, Politics, Top News
subodhkant sahay
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर से दिल्ली दरबार में गहमगमी तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व पार्टी के कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वह गैर आदिवासी चेहरे में सबसे कद्दावर नेता है। इसलिए हो सकता है कि चुनाव से पहले पार्टी उन्हें प्रदेश की कमान सौंप सकते हैं। लेकिन इसके बारे में पार्टी की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

बता दें कि अभी कई गुुट में झारखंड कांग्रेस बट चुकी है। रह-रह कर विवाद सामने आता ही रहता है। ऐसे में सुबोधकांत सहाय को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि उनका पार्टी में सभी गुटों से तालमेल अच्छा है। वे सभी को एकसाथ लेकर चल सकते हैं। ऐसे में चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस में फेरबदल हो सकती है।

दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ सुबोधकांत की बैठक

हालांकि, सूचना है कि सुबोधकांत सहाय को पार्टी केंद्रीय टीम में शामिल कर किसी राज्य का प्रभारी बना सकती है। सुबोध कांत सहाय को पार्टी महासचिव बनाने की तैयारी में है। पिछले दिनों इनको केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था। आला नेताओं से इनकी लंबी चर्चा हुई थी। कांग्रेस के गलियारे में चर्चा है की सुबोध कांत को बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी में केंद्र जुटा है।

झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों में फेरबदल

सेंट्रल कांग्रेस कमिटी द्वारा झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों के संगठन में फेरबदल किया जा सकता है। इस संबंध मे केंद्रीय नेतृत्व तैयारी कर रहा है, जिसके तहत फिलहाल 9 राज्यों में प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदल सकता है। यह बदलाव अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है।

प्रदेश के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से लिये जा रहे हैं फीडबैक

झारखंड कांग्रेस में भी अब कई गुट बन चुके है और रह-रह कर विवाद सामने आता रहता है। वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो ये होने वाले चुनावी दंगल के लिए सही नहीं है। बताते चले कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी इस संबंध में फीडबैक लिये जा रहे हैं। वहीं प्रदेश के बड़े नेता भी दिल्ली में अपना-अपना खूंटा मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेताओं के पास अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में झारखंड कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा नेता

खबर आ रही है कि झारखंड कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा नेता प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं। इससे पहले इस दौड़ में पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सबसे आगे थीं, लेकिन आने वाले दिनों में उनकी राजनीतिक परिस्थिति क्या होगी इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Related Posts

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!

July 18, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!

July 18, 2026
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा

July 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.