Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा जारी, अब तक 8 की मौत, इनमें 6 टीएमसी कार्यकर्ताओं की गई जान

July 8, 2023
in National, Top News
बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा जारी, अब तक 8 की मौत, इनमें 6 टीएमसी कार्यकर्ताओं की गई जान
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सुबह से पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच जगह-जगह हिंसा भी जारी है। बीते चौबीस घंटे से भी कम समय में 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें टीएमसी, बीजेपी और सीपीएम के कार्यकर्ता शामिल हैं। बताया जाता है कि इस हिंसा में सबसे ज्यादा टीएमसी के कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। टीएमसी के 6 कार्यकर्ताओं की जान गई है।

केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद नहीं थम रही हिंसा

राज्य से चुनाव के दौरान जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं और सिस्टम पर भी कई सवाल खड़े करती हैं। कहीं पर बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स जलाए जा रहे हैं जो कहीं पर वोटरों को भगाया जा रहा है। जबकि यह चुनाव केंद्रीय बलों की निगरानी में हो रहा है। इसके बावजूद भी हिंसा थम नहीं रही है।

कई जगहों पर आगजनी, हिंसा, गोलाबारी

राज्य की 63,228 ग्राम पंचायत सीटों पर साठ हजार से अधिक केंद्रीय जवान तैनात है। कई जगहों पर आगजनी, हिंसा, गोलाबारी और बमबारी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। कूचबिहार में मतदान केंद्र में सामान छीनकर आग लगा दी गई।

जानिए क्या बोले राज्यपाल सीवी आनंद बोस

उत्तर 24 परगना में पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मैं सुबह से ही मैदान में हूं। लोगों ने मुझसे अनुरोध किया, रास्ते में मेरा काफिला रोका गया। उन्होंने मुझे आसपास हो रही हत्याओं के बारे में बताया, गुंडों द्वारा उन्हें मतदान केंद्रों पर नहीं जाने देने के बारे में बताया। इससे हम सभी को चिंता होनी चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए सबसे पवित्र दिन है। चुनाव मतपत्रों से होना चाहिए और गोलियों से नहीं।

बीजेपी और टीएमसी के नेता एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप प्रत्यारोप

इस पंचायत चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। केंद्रीय बल की मौजूदगी के बावजूद हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी नेताओं पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं टीएमसी बीजेपी और सीपीएम पर आरोप लगा रही है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में जो हो रहा है वो 90 के दशक में बिहार में होता था। वहीं टीएमसी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद इतने बड़े पैमाने पर हिंसा क्यों हो रही है?

Related Posts

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026
महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
Jharkhand

महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प

March 9, 2026
गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”
Jharkhand

गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
  • महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
  • गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.