आरा : भोजपुरिया जनमोर्चा के द्वारा आरा रेलवे स्टेशन परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने सभी को मेडल पहनाकर सदस्य बनाया। मौके पर डॉ कुमार शीलभद्र, देवेंद्र पदयात्री सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
मौके पर संबोधित करते हुए भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि भोजपुरिया जनमोर्चा हमेशा भोजपुरी के लिए आंदोलन करती रही है। समाज की सेवा भी होती रही है। जो लगातार भोजपुरिया जनमोर्चा का अभियान जारी रहेगा। डॉ. कुमार शीलभद्र ने कहा कि भोजपुरिया जनमोर्चा में भोजपुरी माटी की सुगंध है। जो भी सदस्य बने हैं उनको बहुत-बहुत बधाई।